लखीमपुर में सिरफिरे ने घर में घुसकर युवती के भाई को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र स्थित दुलही गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही इदरीश नामक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर युवती के भाई को गोली मार दी। इसके तुरंत बाद उसने उसी तमंचे से खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से गांव में गहरा तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतका और आरोपित के घर गांव में आमने-सामने ही स्थित हैं। आरोपित इदरीश पर पूर्व में पड़ोसी युवती को भगाकर ले जाने का आरोप था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते शुक्रवार सुबह इदरीश असलहा लेकर युवती के घर में घुस गया। वहां कहासुनी होने पर उसने पहले युवती के भाई पर सीधे फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इदरीश ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात और जांच शुरू

मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- रजा शेख

Also Read: नियमों में बड़ा बदलाव, तत्काल और सामान्य पासपोर्ट सेवा हुई महंगी, जानें जरूरी बातें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.