‘Dhurandhar 2’ को लेकर बढ़ा विवाद, आलोचकों पर निर्देशक आदित्य धर का करारा जवाब

Sandesh Wahak Digital Desk: दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अब तीन महीने बाद आई इसकी सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज ने भी कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने रिलीज़ के महज 5 दिनों में भारत में 500 करोड़ और वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

दर्शक जहां रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस और फिल्म की लेयर्ड स्टोरीटेलिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ क्रिटिक्स ने फिल्म पर “प्रोपेगेंडा” होने के आरोप लगाए हैं।

इन्हीं आरोपों के बीच निर्देशक आदित्य धर का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फिल्मों को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर खुलकर प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं।

Aditya Dhar

प्रोपेगेंडा कहने वालों पर आदित्य धर का करारा जवाब

यह वायरल क्लिप उस वक्त की है जब आदित्य धर अपनी फिल्म आर्टिकल 370 का प्रमोशन कर रहे थे।

उस दौरान भी उनकी फिल्मों को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर उन्होंने कहा था, “लोग क्या कहते हैं, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है, खासकर उन लोगों की जो एजेंडा-ड्रिवन क्रिटिक्स हैं।

इंडियन ऑडियंस बहुत स्मार्ट है। वे जानते हैं कि कौन सी फिल्म प्रोपेगेंडा है और किसका इंटेंट सही है।”

“जिस दिन मकसद गलत होगा, फिल्म बनाना छोड़ दूंगा”

आदित्य धर ने आगे कहा था,

“जब तक मैं एक फिल्ममेकर हूं, मेरी फिल्मों का मकसद हमेशा सही रहेगा। जिस दिन मुझे लगेगा कि मेरा इंटेंट गलत है, मैं फिल्में बनाना ही छोड़ दूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग हर चीज़ को प्रोपेगेंडा के चश्मे से देखते हैं, उन्हें वही सब प्रोपेगेंडा नजर आता है।

‘धुरंधर 2’ को लेकर बहस जारी

19 मार्च को रिलीज़ हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर जहां दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं क्रिटिक्स के एक वर्ग की ओर से राजनीति से प्रेरित होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

ऐसे में आदित्य धर का यह पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: तलाक के 6 साल बाद चर्चा में बादशाह की दूसरी शादी! तस्वीरें आई सामने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.