जम्मू-कश्मीर में भूकंप, दहशत से घरों से बाहर निकले लोग, अफगानिस्तान था केंद्र

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कंपन के कारण लोग दहशत में आ गए और सुरक्षा के लिए अपने घरों व दुकानों से बाहर खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 8:24 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के ज़ायबक क्षेत्र में था।

तीव्रता: रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई।

गहराई: जमीन के नीचे 190 किलोमीटर।

घाटी में दहशत का माहौल

सुबह-सुबह आए इन झटकों ने लोगों को डरा दिया। श्रीनगर और अन्य जिलों में लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही खड़े रहे और स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया। बता दें कि कश्मीर घाटी भूकंपीय जोन 5 (अत्यंत सक्रिय क्षेत्र) में आती है, जिससे यहाँ रहने वाले लोग छोटे झटकों को लेकर भी काफी सतर्क और डरे रहते हैं।

Also Read: हालत नाजुक… जिंदगी की जंग लड़ रहा ये स्टार क्रिकेटर, ICU में भर्ती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.