हालत नाजुक… जिंदगी की जंग लड़ रहा ये स्टार क्रिकेटर, ICU में भर्ती
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान की सेहत को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इन दिनों एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शपूर जादरान की रीढ़ की सर्जरी के बाद इंफेक्शन हो गया था, जिसके चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
इससे पहले जनवरी 2026 में भी उनकी तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई थी।
उस समय उनके भाई घमाई जादरान ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि शपूर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनके व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या काफी कम हो गई है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ गया था।
हालांकि, उनकी बीमारी को लेकर अब तक कोई विस्तृत मेडिकल जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

शपूर जादरान की बिगड़ती सेहत को लेकर क्रिकेट जगत से लगातार दुआएं और शुभकामनाएं मिल रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने उनके भाई से फोन पर बात कर हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जादरान उनके बेहद करीबी दोस्त जैसे हैं और वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करते हैं।
शपूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने युद्ध, अस्थिरता और सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
उन्होंने साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और अफगानिस्तान के लिए कुल 80 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
अपने करियर में उन्होंने 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें वनडे में 43 विकेट और टी20 में 37 विकेट अपने नाम किए।
वह 2015 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी अफगानिस्तान टीम का हिस्सा रहे थे। शपूर जादरान ने साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
फिलहाल, उनके प्रशंसक और क्रिकेट जगत उनसे जुड़ी हर अच्छी खबर की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.