राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सामने आया परिवारिक कनेक्शन, ससुर-दामाद, जीजा-साला सब शामिल

Ayodhya News: राम मंदिर में चढ़ावा धनराशि से जुड़े कथित घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में कई परिवारों के रिश्तेदार भी शामिल हैं, जिसने पूरे मामले को एक बड़ी साजिश का रूप दे दिया है।

मामले में गिरफ्तार किए गए लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और रमाशंकर मिश्रा आपस में रिश्तेदार हैं। अनुकल्प मिश्रा, लवकुश के जीजा हैं, जबकि रमाशंकर मिश्रा लवकुश के पिता और अनुकल्प के ससुर हैं। इसके अलावा अनुकल्प मिश्रा की ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा से भी रिश्तेदारी बताई जाती है, जिससे संगठन के उच्च स्तरों तक इस साजिश के पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

काउंटिंग रूम की चाबी रखता था टिन्नू

मामले में एक और अहम कड़ी रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव है, जो ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी माने जाते हैं। टिन्नू के पास चढ़ावे की गणना करने वाले कक्ष की चाबी रहती थी। उसी की शह पर उसके भतीजे मनीष यादव को गणना प्रक्रिया में शामिल किया गया। मनीष के घर से भी चोरी की रकम बरामद हुई है।

बड़ों को बचाने के लिए फंसाया गया

गिरफ्तार किए गए मनीष यादव के भाई ने उसे निर्दोष बताते हुए बड़ी साजिश का आरोप लगाया है। उसने कहा, मनीष की उम्र सिर्फ 20 साल है और बीकॉम कर रहा है। उसे मंदिर में बैंक ने रखवाया था और उसे काम किए सिर्फ एक महीना हुआ था। सिर्फ बड़े लोगों को बचाने के लिए उसे फंसाया गया है।

VHP अध्यक्ष का बयान, बड़े नाम भी जांच के दायरे में

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार का भी बड़ा बयान आया है। उन्होंने साफ किया है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा या गोपाल राव भी इस केस में जांच के दायरे से बाहर नहीं हैं। इससे साफ है कि जांच अब ट्रस्ट के सबसे ऊंचे पदों तक पहुंच सकती है।

किन-किन पर है शिकायत

मामले में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, कमलेश पांडे, शशांक मिश्रा के खिलाफ चढ़ावा धनराशि चोरी की संपत्ति रखने और प्राप्त करने की शिकायत है। वहीं सुभाष श्रीवास्तव और श्याम शंकर (टिन्नू) के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाना आवश्यक बताया गया है।

Also Read: रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.