संडीला से अंशू अवस्थी को टिकट देने की उठी मांग, किसान नेता वसीम अंसारी कांग्रेस में शामिल

Hardoi News: हरदोई की संडीला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भरावन ब्लॉक के पास आयोजित कार्यक्रम में संगठन सृजन अभियान के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री पवन गोदारा, जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी और प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी समेत कई नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान किसान नेता वसीम अंसारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पवन गोदारा, अंशू अवस्थी और सैफ अली नकवी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। पवन गोदारा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।

अंशू अवस्थी को प्रत्याशी बनाने की मांग

बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संडीला विधानसभा क्षेत्र-161 से अंशू अवस्थी को इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंशू अवस्थी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो कार्यकर्ता चुनाव में पूरी ताकत लगाएंगे।

अंशू अवस्थी ने कहा कि संडीला में कई समस्याएं हैं और अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने की बात कही।

विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान अंशू अवस्थी के विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। मौके पर अनुपम दीक्षित, गोपाल तिवारी, रामनरेश अर्कवंशी, नसीम वारसी, महताब अहमद, साधू सिंह समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read: ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’, पहली पत्नी को याद कर फूट-फूटकर रोए पवन सिंह 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.