पल्लवी पटेल और SP के बीच फोन पर हुई तीखी बहस, भड़कीं विधायक ने दी ऑफिस घेरने की चेतावनी
Raebareli News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों पर जनता की उपेक्षा के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन यह कितना सच है इसे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विधायक पल्लवी पटेल और रायबरेली पुलिस अधीक्षक के बीच हुई वार्ता के वीडियो का देखकर समझ सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रायबरेली के पुलिस अधीक्षक (SP) पर फोन पर भड़कती नजर आ रही हैं। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के एक किसान की मौत से जुड़ा है, जिसमें पुलिस द्वारा अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
जगतपुर के छिछोरा गांव निवासी किसान सुरेश पटेल की पिछले महीने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि फर्जी लोन के दबाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण उनकी जान गई। बुधवार को पल्लवी पटेल मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची थीं। जब उन्हें पता चला कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है और पुलिस ने परिवार पर ही क्रॉस FIR दर्ज कर दी है, तो उन्होंने मौके से ही एसपी को फोन लगा दिया।
रायबरेली एसपी के फोन काटने पर सपा विधायक पल्लवी पटेल नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि वह उनके ऑफिस पहुंच जाएंगी। #raebareli #pallavipatel pic.twitter.com/6ieTLFTkWI
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) April 16, 2026
फोन काटने पर बढ़ी तल्खी
बातचीत के दौरान पल्लवी पटेल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पूछा कि एक महीना बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। इस दौरान एसपी ने ‘थैंक्यू’ बोलकर कॉल काट दिया, जिससे विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने दोबारा फोन कर एसपी को खरी-खोटी सुनाई।
विधायक: आपने थैंक्यू बोलकर फोन कैसे काट दिया?
एसपी: आप चिल्ला और गुस्सा कर रही हैं।
विधायक: मैं चिल्ला नहीं रही, नॉर्मल बात कर रही हूं। मुझे अपडेट दीजिए कि एक महीने में क्या प्रोसेसिंग हुई है?
15 दिन का अल्टीमेटम, एसपी ऑफिस कूच की दी चेतावनी
पल्लवी पटेल ने एसपी से तीखे सवाल करते हुए पूछा कि परिवार के पढ़ने-लिखने वाले बच्चों और 150 अज्ञात लोगों पर क्रॉस FIR क्यों दर्ज की गई। अंत में एसपी ने मामले में कार्रवाई के लिए 10 से 15 दिन का समय मांगा। विधायक ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, याद रखिएगा, अगर 15 दिन में एक्शन नहीं हुआ तो मैं सीधे आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी।
Also Read: Lucknow News: ‘धोखेबाज’ रियल एस्टेट गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 5.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क

