वेनेजुएला की तबाही में सबसे पहले आगे आया भारत, शुरू हुआ Operation Amistad
Operation Amistad: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने एक बार फिर दुनिया के सामने ‘First Responder’ की अपनी पहचान साबित की है। मानवीय सहायता के तहत केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन अमिस्टाड’ (Operation Amistad) शुरू करते हुए भारतीय वायुसेना के दो C-17 Globemaster विमान राहत सामग्री, मेडिकल उपकरण और विशेषज्ञों की टीम के साथ वेनेजुएला के लिए रवाना कर दिए हैं। स्पेनिश भाषा में ‘Amistad’ का अर्थ ‘दोस्ती’ होता है।
एस. जयशंकर ने किया Operation Amistad का ऐलान
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मिशन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत वेनेजुएला के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि राहत अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान 35 टन से अधिक राहत सामग्री, जीवन रक्षक दवाएं, मेडिकल उपकरण और भारतीय सेना की Field Hospital Unit लेकर रवाना हुए हैं।
जयशंकर ने कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में वेनेजुएला सरकार और वहां के नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय सेना के अनुसार, हिंडन एयरबेस से रवाना हुई टीम में ’60 Para Field Hospital’ के 9 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों सहित 41 विशेषज्ञों की टीम शामिल है। यह टीम ट्रॉमा केयर, इमरजेंसी सर्जरी और Critical Healthcare Services देने में प्रशिक्षित है। इसके साथ करीब 6 टन मेडिकल स्टोर भी भेजा गया है।
Operation Amistad की सबसे खास बात भारत में विकसित BHISHM Cubes (Bharat Health Initiative for Sahyog, Hita & Maitri) हैं। ‘आरोग्य मैत्री प्रोजेक्ट’ के तहत तैयार यह दुनिया का सबसे छोटा और पोर्टेबल Smart Field Hospital है, जिसे बेहद कम समय में कहीं भी स्थापित किया जा सकता है और आपदा प्रभावित इलाकों में तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
100 साल की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में शामिल भूकंप
वेनेजुएला में बुधवार को कुछ ही क्षणों के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिन्होंने राजधानी काराकास समेत कई शहरों में भारी तबाही मचा दी। कई बहुमंजिला इमारतें ढह गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए।
वेनेजुएला के स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1,500 से अधिक लोग घायल हैं। इसके अलावा दसियों हजार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
आपातकाल घोषित, कई देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ
भीषण तबाही के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने पूरे देश में National Emergency घोषित कर दी है। सरकार ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए शुरुआती तौर पर 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष फंड का ऐलान किया है।
भारत के अलावा अमेरिका, ब्राजील, चिली, मैक्सिको और अर्जेंटीना समेत कई देशों ने भी वेनेजुएला को राहत सहायता देने की पेशकश की है। भारत का ऑपरेशन अमिस्टाड इस वैश्विक राहत अभियान की सबसे तेज और महत्वपूर्ण पहलों में से एक माना जा रहा है।
Also Read: Operation Sindoor में शहीद हुए 6 वीरों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 2 को वीरता पदक

