Ukraine ने Russia पर बरसाए सैकड़ों Drone, जेलेंस्की ने खुद शेयर किया अटैक्ट का वीडियो
Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर संघर्ष तेज हो गया है। यूक्रेन ने रूस के कई रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर Drone Attack किया है। इस हमले में ऑयल डिपो, ऑयल रिफाइनरी और केमिकल प्लांट को निशाना बनाया गया। हमले के बाद कई जगहों पर भीषण आग लग गई, जिसके वीडियो खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बीती रात देश के 12 क्षेत्रों, कब्जे वाले क्रीमिया, काला सागर और आज़ोव सागर के ऊपर यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। मंत्रालय का दावा है कि रूसी Air Defence System ने कुल 660 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। विशेषज्ञ इसे पिछले चार वर्षों में रूस पर हुए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक मान रहे हैं।
Ukraine Russia War: जेलेंस्की ने बताया कहां-कहां हुआ हमला
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने क्रास्नोडार क्षेत्र के पोल्तावस्का ऑयल डिपो पर सफल हमला किया, जो फ्रंट लाइन से करीब 300 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा ऊफा स्थित बाशनेफ्ट-ऊफानेफ्टेखिम और बाशनेफ्ट-नोवोइल ऑयल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया। ये दोनों ठिकाने युद्ध क्षेत्र से करीब 1,500 किलोमीटर दूर हैं।
जेलेंस्की ने हाल ही में 40 दिन के विशेष ऑपरेशन का भी ऐलान किया था। माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य रूस पर सैन्य दबाव बढ़ाकर उसे युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना है।
Our long-range operations are consistent, precise responses to Russia dragging out the war and attacking Ukrainian cities and communities.
Last night, Defense Forces units struck the Poltavska oil depot in the Krasnodar region. The target was approximately 300 kilometers from… pic.twitter.com/jEixUzrWdY
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) June 25, 2026
केमिकल प्लांट में भी लगी आग
रूस के स्वतंत्र मीडिया आउटलेट Astra की रिपोर्ट के मुताबिक, नोवोमोस्कोव्स्क स्थित एक केमिकल प्लांट और एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट पर भी हमला हुआ, जिसके बाद वहां आग लग गई। हालांकि रूसी प्रशासन ने नुकसान का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है।
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि राजधानी की ओर बढ़ रहे 47 यूक्रेनी ड्रोन को भी रूसी एयर डिफेंस ने रास्ते में ही नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
रूस ने भी किया जवाबी हमला
दूसरी ओर रूस ने भी यूक्रेन पर जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। यूक्रेन के अनुसार, रूस ने रातभर में 189 ड्रोन और 7 इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से यूक्रेनी वायुसेना ने 174 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया, लेकिन चार बैलिस्टिक मिसाइलें सुरक्षा घेरा भेदकर अलग-अलग इलाकों में गिरीं।
खार्किव में दो नागरिकों की मौत
Ukraine Russia War: यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस के ताजा हमलों में खार्किव क्षेत्र में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रूसी सेना ने Guided Aerial Bombs और विभिन्न प्रकार के ड्रोन से खार्किव शहर समेत 16 बस्तियों को निशाना बनाया।
Also Read: विदेशी पत्रकार का दावा, जिनेवा में Mossad ने रची थी पाक आर्मी चीफ Asif Munir को मारने की साजिश

