IPL 2026 की चमक फीकी, TRP में भारी गिरावट, दर्शक और विज्ञापनदाता दोनों दूर

Sandesh Wahak Digital Desk: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

टूर्नामेंट का आधे से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद इस सीजन में लीग की दर्शक संख्या और टीवी रेटिंग्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

यह गिरावट न सिर्फ दर्शकों की दिलचस्पी पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि विज्ञापन बाजार में भी IPL की पकड़ कमजोर होती दिख रही है।

TRP में करीब 19% की गिरावट

BARC India और TAM Sports से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, IPL 2026 की टीवी रेटिंग पॉइंट्स (TRP) में करीब 18.8 प्रतिशत की गिरावट आई है।

पिछले सीजन की तुलना में TRP 4.57 से घटकर 3.71 पर पहुंच गई है।

सिर्फ TRP ही नहीं, बल्कि औसत व्यूअरशिप में भी 26 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।

वहीं, लीग की कुल पहुंच 12.40 करोड़ से घटकर 11.36 करोड़ रह गई है, यानी करीब 8.3 प्रतिशत की गिरावट।

IPL 2026

एडवरटाइजर्स भी हुए दूर

IPL 2026 से सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि विज्ञापनदाता भी दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। इस सीजन में एडवरटाइजर्स की संख्या में लगभग 31 प्रतिशत की कमी आई है।

जहां पहले 65 से अधिक ब्रांड्स IPL से जुड़े रहते थे, वहीं इस बार यह संख्या घटकर करीब 45 रह गई है। खास बात यह है कि इस सीजन सिर्फ 24 नए ब्रांड्स ही IPL से जुड़े, जबकि 44 ब्रांड पहले से मौजूद थे।

गिरावट की वजहें क्या हैं?

विशेषज्ञों और सोशल मीडिया चर्चाओं के मुताबिक, IPL 2026 की लोकप्रियता में आई गिरावट के पीछे कई कारण हैं।

  • टूर्नामेंट का बहुत लंबा फॉर्मेट, जिससे दर्शकों को उबाऊपन महसूस हो रहा है।
  • फ्लैट पिचों पर लगातार हाई-स्कोरिंग मैच, जिससे गेंद और बल्ले के बीच संतुलन खत्म होता दिख रहा है।
  • फैंटेसी ऐप्स पर बैन, जिससे युवाओं और डिजिटल दर्शकों की भागीदारी कम हुई है।
  • दर्शकों की देखने की आदत में बदलाव, जहां अब लोग केवल अपनी पसंदीदा टीमों के ही मैच देख रहे हैं।

कुल मिलाकर, IPL 2026 की गिरती TRP और घटती व्यूअरशिप किसी एक वजह का नतीजा नहीं, बल्कि कई कारकों का संयुक्त असर है।

अब सवाल यह है कि आने वाले सीजन में IPL प्रबंधन इस भरोसे और रोमांच को वापस लाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Also Read: सुनील नरेन ने रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, IPL में ‘दोहरे शतक’ तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.