Kanpur News: अवैध प्लाटिंग पर चला केडीए का बुलडोजर, 66 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त

Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को केडीए के प्रवर्तन अधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में जोन-3 के फत्तेपुर इलाके में करीब 66 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में चली इस कार्रवाई से भू-माफियाओं मं हड़कंप मच गया है।

अवैध प्लाटिंग पर चला केडीए का बुलडोजर, 66 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त

अवैध प्लाटिंग को भी चिन्हित कर नोटिस जारी

लगभग पौने चार घंटे चले इस अभियान में चार जेसीबी मशीनों ने अवैध रूप से बिछाई गई सड़कों, नालियों, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभों, एंट्री गेट और सीवर लाइनों को जमींदोज कर दिया। यह जमीन मनोज सिंह भदौरिया व अन्य द्वारा विकसित की जा रही थी। इसके अलावा, केडीए ने बिनगवां, रमईपुर, बिधनू और सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में करीब 16 बीघा में चल रही 6 अन्य अवैध प्लाटिंग को भी चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं।

अवैध प्लाटिंग पर चला केडीए का बुलडोजर, 66 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त

सख्त पहचान और सिफारिशों से तौबा

डॉ. रवि प्रताप सिंह की पहचान केडीए में एक ऐसे अफसर के तौर पर बनी है जो रसूखदारों के दबाव में नहीं आते। अपने ढाई साल के कार्यकाल में उन्होंने अरबों रुपये की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। जोन-1 में एक ही दिन में 39 अवैध निर्माण सील करने का रिकॉर्ड हो या किसी सांसद के करीबी की अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाना, उनकी कार्यशैली हमेशा चर्चा में रही है। सूत्रों की मानें तो सख्त रवैये के कारण उन्हें कई बार प्रशासनिक नाराजगी और नोटिस का भी सामना करना पड़ा, लेकिन अवैध निर्माण के खिलाफ उनकी मुहिम जारी है।

अवैध प्लाटिंग पर चला केडीए का बुलडोजर, 66 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त

केडीए की चेतावनी

प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि मेहनत की कमाई निवेश करने से पहले ले-आउट और मानचित्र की स्वीकृति जरूर जांच लें। बिना स्वीकृति वाली जमीनों पर निवेश भविष्य में भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

Also Read: अग्निपरीक्षा में पास हुए सीएम विजय, 144 वोटों के साथ जीता विश्वास मत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.