‘वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं…’, इस दिग्गज खिलाड़ी ने टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे टीम में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं।

उनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में अवसर मिलना चाहिए।

युवराज ने कहा कि इन खिलाड़ियों को वनडे टीम में नहीं चुनना उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं होगा।

युवराज सिंह ने कहा कि वह अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को वनडे क्रिकेट में खेलते देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “अगर हम ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को वनडे क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।”

युवराज ने माना कि भारतीय टीम में पहले से कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं और ऐसे में किसी नए खिलाड़ी के लिए जगह बनाना आसान नहीं है।

हालांकि, उनका मानना है कि युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जल्द वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए।

Vaibhav Sooryavanshi

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके बीच जगह बनाना मुश्किल है। लेकिन जिस तरह से ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।”

अभिषेक शर्मा की मेहनत को दिया श्रेय

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत को दिया।

उन्होंने कहा, “अभिषेक ने जो कुछ हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और इसका पूरा श्रेय उन्हें मिलना चाहिए।”

युवराज के इस बयान के बाद भारतीय वनडे टीम में युवा खिलाड़ियों के चयन और उन्हें मिलने वाले अवसरों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अब देखना होगा कि चयनकर्ता इन खिलाड़ियों को 50 ओवर के प्रारूप में कब मौका देते हैं।

Also Read: फील्डिंग के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, जाकेर अली बने सब्स्टिट्यूट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.