लखनऊ पश्चिम के अहिरन खेड़ा में 2 करोड़ से सड़क-नाली निर्माण, पार्षद ने किया निरीक्षण

Lucknow News: लखनऊ के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कन्हैया माधवपुर द्वितीय वार्ड के अहिरन खेड़ा में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से यह काम चल रहा है। 12 सितंबर को उपविजेता पार्षद प्रमोद प्रजापति मौके पर पहुंचे और निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

1150 मीटर सड़क का हो रहा निर्माण

यह निर्माण कार्य 11 जुलाई से जारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से हरदोई रोड स्थित वरदानी मंदिर, अशरफी यादव कॉम्प्लेक्स से चेतना इंटर कॉलेज तक सड़क और नाली बनाई जा रही है। परियोजना के तहत करीब 1150 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण होना है।

यह काम रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से कराए जाने की बात कही गई है। निर्माण स्थल पर पहुंचकर प्रमोद प्रजापति ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और कार्यदायी टीम के साथ काम की स्थिति पर चर्चा की।

समय पर काम पूरा करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान पार्षद ने सड़क और नाली निर्माण में तेजी लाने की अपील की। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी निर्माण कार्य में सहयोग करने को कहा, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिल सके।

प्रमोद प्रजापति ने कार्यदायी टीम को काम तय समय में पूरा करने पर जोर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी निर्माण की प्रगति और क्षेत्र की जरूरतों को लेकर चर्चा की। अब लोगों को उम्मीद है कि निर्माण पूरा होने के बाद अहिरन खेड़ा में आवागमन और जल निकासी की समस्या में राहत मिलेगी।

Also Read: सरकारी गेहूं खरीद में 60 लाख का गबन, बलरामपुर में पीसीएफ सचिव-केंद्र प्रभारी पर मुकदमा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.