Lucknow News: अखिलेश यादव के ‘PDA रथ’ पर मायावती का निशाना, बोलीं- लाल से ज्यादा भगवा, गिरगिट की तरह रंग बदल रहे

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 सितंबर से ‘PDA रथ’ के जरिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने उनके चुनावी रथ के रंग और सपा की राजनीति को लेकर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि सपा का यह रथ लाल से ज्यादा भगवा नजर आ रहा है।

मायावती ने ‘PDA रथ’ को लेकर क्या कहा?

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सपा प्रमुख का प्रचारित ‘PDA रथ’ सपा के लाल रंग से कम और RSS-भाजपा के भगवा रंग से ज्यादा रंगा हुआ है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह वोटों के स्वार्थ में ‘गिरगिट की तरह रंग बदलना’ है या फिर सपा प्रमुख का मुस्लिम मतदाताओं से भरोसा उठ गया है।

बसपा प्रमुख ने दावा किया कि पिछले चुनावों में मुस्लिम समाज के बड़े हिस्से ने सपा को वोट दिया, लेकिन पार्टी भाजपा को यूपी और केंद्र की सत्ता में आने से नहीं रोक सकी। उन्होंने कहा कि इसी वजह से मुस्लिम समाज के रुख में बदलाव की चर्चा है।

‘PDA की असली वास्तविकता बताए सपा’

मायावती ने सपा के ‘PDA’ फॉर्मूले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा ने अलग-अलग मौकों पर PDA की अलग-अलग व्याख्या की है।

कभी इसे ‘पिछड़ा, दलित’ बताया गया तो कभी ‘पंडित’ से जोड़कर पेश किया गया।

Mayawati

उन्होंने यह भी कहा कि सपा प्रमुख ने खुद को अंबेडकरवादी दिखाने के लिए बसपा के नीले रंग के कपड़े पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन लोगों ने इसे स्वीकार नहीं किया।

मायावती ने गिनाईं बसपा की नीतियां

मायावती ने कहा कि बसपा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति और अंबेडकरवादी विचारधारा के आधार पर राजनीति करती है।

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकारों में कानून-व्यवस्था, जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में काम हुआ है।

मायावती ने कहा कि प्रदेश को व्यापक जनहित और सामाजिक कल्याण के लिए बसपा की जरूरत है।

Also Read: PNC इन्फ्राटेक पर NHAI के बाद LDA सख्त, 194 करोड़ के प्रोजेक्ट से डिबार करने की तैयारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.