आगरा में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी NDPS आरोपी गिरफ्तार
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Agra News: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में एसटीएफ उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है।
20 जून 2026 को STF उत्तर प्रदेश की फील्ड यूनिट आगरा ने थाना जगदीशपुर, कमिश्नरेट आगरा में दर्ज NDPS एक्ट के मामले में वांछित अपराधी मोनू भदौरिया उर्फ मुनेन्द्र को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोनू भदौरिया उर्फ मुनेन्द्र पुत्र मुनेश्वर सिंह, निवासी कोरथ डांडा, थाना जगदीशपुर, जनपद आगरा है।
उसकी गिरफ्तारी 20 जून 2026 को शाम करीब 7:10 बजे कचहरी यमुना पुल के ऊपर, फिरोजाबाद बॉर्डर के पास, थाना क्षेत्र जगदीशपुर, कमिश्नरेट आगरा से की गई।
STF को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यह वांछित और इनामी अपराधी लगातार स्थान बदलकर रह रहा है और दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है। इसी क्रम में STF की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2020 में थाना जगदीशपुर में उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
दिसंबर 2020 में वह उड़ीसा के भुवनेश्वर से गांजा लेकर अपने साथी संतोष यादव के साथ दिल्ली जा रहा था।
रास्ते में पुलिस चेकिंग के दौरान वह मौके से फरार हो गया, जबकि उसका साथी गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद से वह लगातार पुलिस से बचते हुए छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना जगदीशपुर, आगरा में NDPS एक्ट सहित अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
STF की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक अहम सफलता माना जा रहा है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.