मेदांता अस्पताल पहुंचे मौलाना खालिद रशीद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जाना हाल
Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय का हालचाल जानने के लिए सोमवार को प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान शाही इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने अजय राय से मुलाकात की। सभी धर्मगुरुओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।
मुलाकात के बाद अजय राय ने समाज के इन प्रबुद्ध स्तंभों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से प्रेम, भाईचारे और समावेशी राजनीति की पक्षधर रही है। राय के अनुसार, यह मिलन गंगा-जमुनी तहजीब की उस अटूट परंपरा का जीवंत उदाहरण है, जिसे संजोना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के प्रबुद्ध जनों का यह अपनत्व उनके राजनीतिक संघर्ष को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
अस्पताल में मुलाकात के दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व मंत्री मुईद अहमद, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान और अरशद आज़मी प्रमुख थे।
Also Read: Bareilly News: 2 किलो अफीम के साथ दबोचा गया सलीम, साथी की तलाश में जुटी पुलिस

