मेरठ हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, बोले- ‘न्याय नहीं, नाइंसाफी हो रही है’

Meerut News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मेरठ पहुंचकर दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाते हुए प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार की सभी मांगें पूरी करने की अपील की।

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ की बेटी के साथ हुई हत्या की घटना बेहद दुखद और गंभीर है। उनका आरोप है कि नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि न्याय की मांग को लेकर आंदोलन करने वालों पर गंभीर धाराएं लगाई गईं। उन्होंने इसे न्याय व्यवस्था के साथ अन्याय बताया।

मेरठ हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, बोले- 'न्याय नहीं, नाइंसाफी हो रही है'

सपा प्रमुख ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पुलिस से लोगों को न्याय की उम्मीद होती है, उसी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के व्यवहार से पूरे प्रदेश की छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि हाल में सामने आए एक वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और इससे ईमानदारी से काम करने वाले पुलिसकर्मी भी असहज महसूस कर रहे होंगे।

‘पीडीए सहेगा नहीं, कहेगा’

अखिलेश यादव ने कहा कि अब ‘पीडीए सहेगा नहीं, कहेगा’। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार के शीर्ष स्तर से ही महिलाओं और पीड़ित परिवारों के प्रति असंवेदनशील भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, तो आम जनता को पुलिस से न्याय की उम्मीद करना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल भाषण नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई देखना चाहती है।

Also Read: ‘जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी…’, CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.