राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, एसआईटी ने UP सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट, जांच जारी
Lucknow News: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे में कथित हेरफेरी और चोरी के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को प्रस्तुत की गई है।
जांच प्रक्रिया अभी जारी, अंतिम रिपोर्ट बाद में
एसआईटी ने स्पष्ट किया है कि जांच की कार्यवाही अभी जारी है और कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे शासन को सौंपा जाएगा। लखनऊ मंडल के आयुक्त और एसआईटी के प्रमुख विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह एक गोपनीय जांच है और फिलहाल केवल प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT ने अपनी रिपोर्ट ACS गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है…
हालाँकि ये बताया जा रहा है कि ये रिपोर्ट प्रारंभिक है, जांच अभी भी जारी है…
सूत्रों की मानें तो SIT रिपोर्ट में दान राशि की गणना और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
रिपोर्ट में… pic.twitter.com/IMH7bu4GWA
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) June 23, 2026
छह दिनों तक चली गहन जांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग के बाद गठित तीन सदस्यीय एसआईटी ने अयोध्या में छह दिनों तक रहकर मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान एसआईटी ने मंदिर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों, ट्रस्ट से संबद्ध लोगों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों सहित पांच दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की। टीम ने चढ़ावे की गणना, उसके रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और कथित अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की।
सूत्रों के अनुसार, जांच में करीब 150 लोगों से पूछताछ की गई है और 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है। एसआईटी ने सोने, चांदी, हीरे सहित अन्य बहुमूल्य चढ़ावे के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई है और कुछ सीसीटीवी फुटेज के हटाए जाने की भी आशंका जताई गई है। जांच के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
बाइटः विजय विश्वास पंत कमिश्नर लखनऊ एवं एसआईटी प्रमुख राममंदिर चंदा प्रकरण @LucknowDivision https://t.co/xE2bBdAiEA pic.twitter.com/E9DfHwHmnl
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) June 23, 2026
एसआईटी में लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ जोन की पुलिस महानिरीक्षक किरन एस और विशेष सचिव (वित्त) नीलरतन को शामिल किया गया था। जांच दल को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सामने लाने और आवश्यक कार्रवाई के संबंध में शासन को रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Also Read: राम मंदिर चंदा चोरी पर केजरीवाल का सवाल- चंपत राय को कौन बचा रहा है

