IPL 2027 से पहले बड़े ट्रेड की आहट, इन 15 दिग्गज खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम

Sports News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के समापन के साथ ही अगले सीजन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

IPL 2027 मेगा ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो खुल चुकी है, जो ऑक्शन से कुछ दिन पहले तक जारी रहेगी। इसी कड़ी में पहली बड़ी ट्रेड डील सामने आ चुकी है, जिसने फैंस के बीच चर्चाओं को और हवा दे दी है।

इस शुरुआती ट्रेड के तहत ऋषभ पंत की वापसी दिल्ली कैपिटल्स में हो गई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बदले में कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया है।

इस डील के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नामों की जर्सी बदल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कैमरून ग्रीन और यहां तक कि सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ियों को लेकर भी ट्रेड की चर्चाएं जोरों पर हैं।

माना जा रहा है कि करीब 15 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो IPL 2027 में नई टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

संभावित ट्रेड लिस्ट में शामिल खिलाड़ी

  • हार्दिक पांड्या – मुंबई इंडियंस से कोलकाता नाइट राइडर्स (लगभग तय)
  • कैमरून ग्रीन – KKR से MI (लगभग तय)
  • सूर्यकुमार यादव – MI से राजस्थान रॉयल्स (चर्चा में)
  • ईशान किशन – सनराइजर्स हैदराबाद से MI (चर्चा में)
  • खलील अहमद – चेन्नई सुपर किंग्स से MI (लगभग तय)
  • आशुतोष शर्मा – DC से CSK (लगभग तय)
  • अक्षर पटेल – DC से LSG/CSK (चर्चा में)
  • यशस्वी जायसवाल – RR से MI (चर्चा में)
  • शिवम दुबे – CSK से MI (लगभग तय)
  • राहुल चाहर – CSK से DC (लगभग तय)
  • गुरजापनीत सिंह – CSK से DC (लगभग तय)
  • अर्शदीप सिंह – पंजाब किंग्स से MI (चर्चा में)
  • वरुण चक्रवर्ती – KKR से RR (चर्चा में)
  • प्रशांत वीर – CSK से LSG (चर्चा में)
  • शहबाज अहमद – LSG से CSK (चर्चा में)

फिलहाल, इन ट्रेड्स को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से बड़े नामों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, उससे साफ है कि IPL 2027 से पहले टीमों की तस्वीर काफी बदल सकती है।

आने वाले हफ्तों में ट्रेड विंडो के दौरान कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Also Read: Padma Shri: रोहित शर्मा से पहले किन भारतीय क्रिकेटरों को मिला पद्मश्री? जानिए पहला सम्मान किसे मिला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.