आंबेडकर जयंती पर बोले राहुल गांधी, लोकतंत्र को खोखला करने वाली ताकतों से आखिरी दम तक लड़ूंगा

Sandesh Wahak Digital Desk: बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस खास मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान के मूल्यों पर हो रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए बाबासाहेब की विरासत को बचाने की शपथ ली।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भावुक और कड़ा संदेश साझा करते हुए कहा कि बाबासाहेब ने हमें केवल एक किताब नहीं, बल्कि न्याय और समानता पर आधारित भारत का सपना दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला कर रही हैं। राहुल ने कहा कि यह देश बाबासाहेब के विचारों पर खड़ा है और वे इन अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी पूरी शक्ति के साथ आखिरी दम तक लड़ेंगे।

संविधान पर षड्यंत्रकारी हमला हो रहा है: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बाबासाहेब को भारत की नैतिक और संवैधानिक आत्मा बताया। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा, आज जब संविधान पर संकट है, तो बाबासाहेब की चेतावनियां और भी प्रासंगिक हो गई हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि केवल महापुरुषों को याद करना काफी नहीं है, बल्कि उनके द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए उठ खड़ा होना जरूरी है।

संविधान हर भारतीय का सुरक्षाकवच: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाबासाहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हर भारतीय को स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी दी है। उनके अनुसार, सबको समान अवसर और वंचित वर्गों का कल्याण ही अंबेडकरवादी विचारधारा का मूल है और इन मूल्यों को अक्षुण्ण रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Also Read: पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले किया रोड शो, जानें कितना आसान होगा सफर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.