SSP सिद्धार्थनगर ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, एसओजी प्रभारी भी बदले गए
Siddharthnagar News: जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिषेक महाजन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के कई निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को अपराधियों पर नकेल कसने और प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एसएसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक हरि कृष्ण उपाध्याय को अब उसका बाजार थाने से हटाकर त्रिलोकपुर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, कपिलवस्तु थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक संतोष तिवारी को अब उसका बाजार थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात उप-निरीक्षक मान सिंह को अब कपिलवस्तु थाने का प्रभार दिया गया है।
नई टीम और विशेष दस्तों की तैनाती
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल में एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम में भी बदलाव देखने को मिले हैं। उप-निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय को त्रिलोकपुर से हटाकर एसओजी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, उप-निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र को एंटी थेफ्ट टीम से पथरा बाजार भेजा गया है, जबकि उनकी जगह उप-निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को एंटी थेफ्ट टीम का नया प्रभारी बनाया गया है।
अन्य थानाध्यक्षों की सूची
बृजेश सिंह: भवानीगंज से हटाकर थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई बनाए गए।
विनय शंकर सिंह: थाना सिद्धार्थनगर से भवानीगंज के नए थानाध्यक्ष नियुक्त।
अमित कुमार: पथरा बाजार से थाना सिद्धार्थनगर स्थानांतरित।
अरविंद कुमार मौर्य: शिवनगर डिडई से हटाकर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के प्रभारी बने।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: Jaunpur News: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान मुझे बम से उड़ाने की साजिश हुई- रवि किशन

