ममता से मिले अखिलेश यादव, बंगाल में लोकतंत्र के चीरहरण का लगाया आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल के हालिया चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता पहुंचकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस बैठक में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा महिला नेतृत्व को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और बंगाल में लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची गई है।

अखिलेश यादव ने बंगाल के चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, भाजपा की आँखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि ये लोग किसी नारी को आगे बढ़ते नहीं देख सकते। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में लोगों ने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि दबाव में आकर वोट डाला है। अखिलेश के मुताबिक, लोकतंत्र को जितना नुकसान भाजपा ने पहुँचाया है, उतना आज तक किसी ने नहीं पहुँचाया।

यूपी का उदाहरण देकर भाजपा को घेरा

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों की एक तस्वीर दिखाते हुए बंगाल की स्थिति से उसकी तुलना की। उन्होंने आरोप लगाया कि जो ट्रायल उत्तर प्रदेश में किया गया था, उसे बंगाल में और भी खतरनाक तरीके से दोहराया गया है। अखिलेश ने कहा, यूपी में फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया। समाजवादी पार्टी के समर्थकों को चिह्नित कर मतदान केंद्रों से भगाया गया। मुझे यकीन है कि बंगाल में इससे भी भयावह तस्वीरें सामने आई होंगी।

Also Read: SSP सिद्धार्थनगर ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, एसओजी प्रभारी भी बदले गए

Get real time updates directly on you device, subscribe now.