T20 International Cricket: जो मेंस क्रिकेट में कभी नहीं हुआ हरमनप्रीत कौर ने बनाया वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया।

वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं—ऐसा कारनामा अब तक कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं कर सका है। यह उपलब्धि आईसीसी महिला विश्व कप 2026 के 18वें मैच के दौरान मैनचेस्टर में हासिल हुई।

हरमनप्रीत का यह 200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रहा। इससे पहले पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) के नाम था, जबकि भारत के लिए सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (159 मैच) हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और हेड कोच अमोल मजूमदार ने हरमनप्रीत कौर को पूरी टीम के हस्ताक्षर वाली ‘200’ नंबर की विशेष जर्सी और कैप भेंट कर सम्मानित किया।

Harmanpreet Kaur

टी20 करियर की झलक

हरमनप्रीत कौर ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और 11 जून 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 4147 रन बनाए हैं, जिनमें 1 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस ऐतिहासिक मुकाबले में वह 22 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुईं।

यह उपलब्धि न केवल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए, बल्कि वैश्विक क्रिकेट इतिहास में भी एक नया कीर्तिमान मानी जा रही है।

Also Read: वैभव सूर्यवंशी के बैट से आया तूफान, इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराकर जीता खिताब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.