पुणे के बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, बाल-बाल बची पायलट की जान

Sandesh Wahak Digital Desk: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। बारामती तहसील के गोजुबावी गांव में एक टू-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण क्रैश होकर खेत में जा गिरा। गनीमत यह रही कि विमान में सवार पायलट समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:40 बजे पायलट को विमान में अचानक तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। जब उसने विमान को आबादी वाले इलाके से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की, तभी हवा में ही विमान का इंजन बंद हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रिहायशी क्षेत्र से दूर एक खुले खेत की ओर मोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। नागरिक उड्डयन विभाग और संबंधित ट्रेनिंग एकेडमी ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Also Read: पीएम मोदी ने अपने काफिले की गाड़ियां की आधी, EV पर भी जोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.