Lucknow News: प्रतीक यादव के निधन के बीच BJP का बड़ा फैसला, रद्द किए सभी कार्यक्रम, पंकज चौधरी ने दिए निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रतीक यादव के असामयिक निधन के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के निर्देश पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार, 13 मई को जिला स्तर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति और भाजपा नेता प्रतीक यादव के निधन के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।

पार्टी ने शोक की इस घड़ी में कार्यक्रम स्थगित कर संवेदना व्यक्त की है।

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे और बाद में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय गए, जहां प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते थे और उनका निधन बेहद दुखद है। जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार जो भी फैसला करेगा, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी।

Pankaj Chaudhary

अखिलेश यादव ने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक यादव से मुलाकात हुई थी। उस दौरान उन्होंने प्रतीक को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी।

उन्होंने संकेत दिया कि कारोबारी नुकसान और वित्तीय दबाव कई बार व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान कर देता है।

वहीं, भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

गौरतलब है कि प्रतीक यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन से प्रदेश की सियासत में शोक और संवेदना का माहौल है।

Also Read: Meerut News: STF एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, हथियार और कारतूस बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.