UPTET 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

UPTET 2026 की Provisional Answer Key: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET 2026 का आयोजन 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट में, जबकि 4 जुलाई को एक शिफ्ट में कराया गया था। आयोग ने मास्टर सेट की प्रोविजनल आंसर-की जारी करते हुए अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने को कहा है।

14 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

यदि किसी अभ्यर्थी को UPTET 2026 की Provisional Answer Key में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 14 जुलाई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल पोर्टल के माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। ईमेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UPTET 2026: ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड और आपत्ति दर्ज

  • UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
  • UPTET 2026 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करें।
  • संबंधित प्रश्न पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।
  • वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

चार साल बाद हुई UPTET परीक्षा

उत्तर प्रदेश में चार साल बाद UPTET का आयोजन किया गया। पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा का संचालन किया। 2 से 4 जुलाई के बीच पांच पालियों में प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

इस बार परीक्षा में 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। निगरानी के लिए एआई आधारित कैमरों का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए तीन दिनों में 44 फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

Also Read: क्लास 8 की NCERT किताब में बड़ा फेरबदल! बंटवारे का जिक्र बदला, हिटलर हटे, सावरकर की एंट्री

Get real time updates directly on you device, subscribe now.