वैभव सूर्यवंशी पर ICC-ECB का सख्त नियम, ड्रेसिंग रूम में जाने पर लगी रोक, जानें वजह

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल के बाद इंडिया ए टीम के लिए खेलते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती मैचों में फीके रहने के बाद उन्होंने फाइनल में विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद अब उनके भारतीय सीनियर टीम में खेलने की संभावनाएं भी मजबूत हो गई हैं।

भारत की टीम शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी और इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह कुल 7 मैचों (आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ 5) में खेलते नजर आ सकते हैं।

सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में नहीं मिलेगी पूरी एंट्री

हालांकि, टीम का हिस्सा होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी हर समय भारतीय ड्रेसिंग रूम में नहीं रह पाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के नियमों के अनुसार 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में रहने की अनुमति नहीं होती। इसी वजह से 15 वर्षीय वैभव को अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा। वे सिर्फ मैच और टीम मीटिंग्स के दौरान ही मुख्य ड्रेसिंग रूम में रह सकेंगे।

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन ने बढ़ाया आत्मविश्वास

वैभव ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई नेशन फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने 2005 में बना 12 गेंदों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब सभी की नजरें उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू और प्रदर्शन पर टिकी हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.