UP में मानसून की एंट्री तय! इतने दिनों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

UP Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून गुजरात, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों, छत्तीसगढ़ और झारखंड तक पहुंच चुका है। अब इसके तेजी से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। अनुमान है कि अगले 48 से 72 घंटों में मानसून बिहार के बाकी हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर जाएगा।

यूपी समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: IMD के मुताबिक 24 से 30 जून के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग दिनों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून को कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। खासकर छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी बरसेंगे बादल

पश्चिम भारत में कोंकण, गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले सप्ताह तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

कुल मिलाकर मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले कुछ दिनों में देश के बड़े हिस्से को कवर कर सकता है। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है।

Also Read: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… दलाल से टिकट लेना पड़ सकता है भारी, स्कैनिंग के जाल में फंसे 11 यात्री

Get real time updates directly on you device, subscribe now.