Ramayana Cast Fees: 4000 करोड़ की ‘रामायण’, रणबीर कपूर से सनी देओल तक सितारों की फीस ने सबको चौंकाया

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड में इन दिनों रामायण को लेकर जबरदस्त चर्चा है। वजह सिर्फ इसकी भव्यता या स्टारकास्ट नहीं, बल्कि बताया जा रहा इसका करीब 4000 करोड़ रुपये का मेगा बजट और कलाकारों की भारी-भरकम फीस भी है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कलाकारों की फीस इस प्रकार है—

  • भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे रणबीर कपूर एक पार्ट के लिए करीब 75 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। दोनों पार्ट मिलाकर उनकी फीस लगभग 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
  • रावण की भूमिका निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश एक पार्ट के लिए करीब 50 करोड़ रुपये, यानी कुल 100 करोड़ रुपये ले रहे हैं।
  • सीता के रोल में नजर आने वाली साई पल्लवी की फीस एक पार्ट के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये, कुल मिलाकर करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
  • हनुमान के किरदार में दिखने वाले सनी देओल को एक पार्ट के लिए करीब 20 करोड़ रुपये, यानी दोनों पार्ट के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये मिलने की खबर है।
  • लक्ष्मण के रोल में नजर आने वाले रवि दुबे की फीस 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मेगा बजट, ए-लिस्ट स्टारकास्ट और दो पार्ट में बनने के कारण ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है।

अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि इतना विशाल बजट और स्टार पावर बॉक्स ऑफिस पर क्या इतिहास रच पाती है।

Also Read: अलविदा &TV: 11 साल का सफर खत्म, अब टीवी पर नहीं आएंगी ‘अंगूरी भाभी’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.