चाचा ने नाबालिग भतीजे की साथ की बर्बरता, मामले में पुलिस ने किया एक खुलासा
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में कलयुगी चाचा ने भतीजे के एक बर्बरता की है कि देखने वालों की आँखें फटी रह गईं।
संबंधित खबरें
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में कलयुगी चाचा ने भतीजे के एक बर्बरता की है कि देखने वालों की आँखें फटी रह गईं। पुलिस के मुताबिक कलयुगी चाचा ने शुक्रवार की सुबह भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक मासूम अभी छठी का छात्र था।
पुलिस के मुताबिक घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौरा बारा मऊ गांव की है। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले बब्बन उर्फ गोलई पासी के 12 वर्षीय पुत्र शिवा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की बच्चे के मुंह और गले पर काला पड़ने का निशान मिला है, उसके पैर के अंगूठे में कटे का निशान है और हाथ में भी चोट का निशान मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
बच्चे को पता था चाचा का अवैध सम्बन्ध
थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे सोनू नामक चाचा ने अपने भतीजे शिवा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है। सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक की मां और चाचा के बीच अवैध संबंध की बात सामने आ रही है और इस बात की जानकारी बच्चे को हो गई थी।
फिलहाल चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के कारण हत्या हुई है। आरोपी हिरासत में है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: North Railway की पहल से अब दिव्यांगों का घर बैठे बनेगा रियायती पास