Champions Trophy 2025: BCCI के बाद भारतीय अंपायर ने भी PCB को दिया झटका, पाकिस्तान जाने से किया इंकार

Nitin Menon, Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आगामी 19 फरवरी से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा.

Nitin Menon

हालांकि, भारतीय टीम अपने मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी. वहीं, इस बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है.

दरअसल, आईसीसी एलीट पैनल के भारतीय अंपायर नितिन मेनन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंपायरों की लिस्ट में नितिन मेनन का नाम था. लेकिन इस भारतीय अंपायर ने पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इन अंपायर का हुआ चयन

Nitin Menon

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय अंपायर नितिन मेनन के अलावा कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलब्रॉ, एहसान रजा, पॉल राइफल, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स वॉर्फ और जोएल विल्सन का चयन किया गया था. लेकिन अब नितिन मेनन ने बड़ा फैसला किया है.

भारतीय रेफरी जवागल श्रीनाथ भी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

Nitin Menon

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और आईसीसी के अनुभवी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं होंगे. इस टूर्नामेंट में डेविड बून, एंड्रयू पायक्रॉफ्ट और रंजन मदुगले रेफरी की भूमिका निभाएंगे.

आपको बता दें कि नितिन मेनन के पास 40 टेस्ट मैचों के अलावा 75 वनडे और 75 टी20 मैचों में अंपायरिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा उन्होंने 13 महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग का काम किया है. वहीं, जवागल श्रीनाथ बतौर मैच रेफरी बड़ा नाम रहे हैं.

जवागल श्रीनाथ 79 टेस्ट, 272 वनडे मैचों में मैच रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं. गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी से करेगी.

Also Read: ICC Rankings: अभिषेक शर्मा ने ICC Rankings में मचाया गदर, लगाई 38 पायदान की लंबी छलांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.