मृणाल ठाकुर ने पिता संग देखी ‘इमरजेंसी’, कंगना रनौत की एक्टिंग और डायरेक्शन की तारीफ में कही ये बड़ी बातें
Sandesh wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन इसे देखने वाले दर्शक और सेलिब्रिटी उनकी मेहनत की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हाल ही में, मृणाल ठाकुर ने भी अपने पिता के साथ यह फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर कंगना और उनकी फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए। मृणाल का यह पोस्ट वायरल हो गया है और उनके द्वारा कही गई बातें चर्चा में हैं।
मृणाल ठाकुर कंगना रनौत की फैन

मृणाल ठाकुर ने ‘इमरजेंसी’ के कुछ स्टिल्स शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने अपने पिता के साथ हाल ही में ‘इमरजेंसी’ देखी और मैं अभी भी उस अनुभव से उबर नहीं पा रही हूं! कंगना रनौत की बहुत बड़ी फैन होने के नाते, मैं इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी और यह एक मास्टरपीस थी।”
उन्होंने कंगना की एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि ‘गैंगस्टर’ से लेकर ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘मणिकर्णिका’, ‘थलाइवी’ और अब ‘इमरजेंसी’ तक, कंगना ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से मुझे हमेशा प्रेरित किया है। इस फिल्म में डिटेलिंग, कैमरा वर्क, कॉस्ट्यूम और परफॉर्मेंस टॉप नॉच हैं!”
फिल्म के इन दृश्यों ने किया प्रभावित

मृणाल ने फिल्म के कुछ खास दृश्यों का जिक्र करते हुए लिखा, कंगना, आपने एक निर्देशक के रूप में खुद को पीछे छोड़ दिया है! मेरा पसंदीदा सीन वह था, जब सेना अधिकारी दूरबीन के साथ नदी के पार देखता है – यह बेहद भावनात्मक और प्रभावशाली था।
उन्होंने फिल्म के अन्य कलाकारों – श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, अनुपम खेर, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन – के प्रदर्शन की भी तारीफ की और कहा कि सभी ने बेहतरीन अभिनय किया है।
कंगना रनौत को बताया प्रेरणा

मृणाल ठाकुर ने कंगना को सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि “सच्ची कलाकार और प्रेरणा” बताया। उन्होंने लिखा, “आपका अपनी कला के प्रति समर्पण हर फ्रेम में झलकता है। अगर आपने ‘इमरजेंसी’ नहीं देखी है, तो जल्द ही सिनेमाघरों में देखें। यह हर भारतीय के लिए जरूरी फिल्म है!”
इमरजेंसी की टीम को दी बधाई

मृणाल ने फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए लिखा, “इमरजेंसी जैसी शानदार फिल्म को बनाने के लिए कंगना और उनकी टीम को बधाई। श्रीमती इंदिरा गांधी भारतीय इतिहास की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक थीं और कंगना रनौत भारतीय सिनेमा की सबसे गिफ्टेड और साहसी अभिनेत्रियों में से एक हैं! बता दे, उनके इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं, जिससे साफ है कि कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
Also Read: वरुण धवन को मिला था समय रैना के शो का ऑफर, लेकिन क्यों कहा ना? जानें वजह

