सीएम योगी ने 84 विकास परियोजनाओं के साथ प्रभावित किसानों के लिए नए मुआवजे का ऐलान

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में रेल उपरिगामी सेतु सहित 84 विकास परियोजनाओं (लोकार्पण एवं शिलान्यास) की बड़ी सौगात दी। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने सपा के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा ने अपनी चार बार की सरकार में प्रदेश में 1500 दंगे करवाए और 10 लाख गुंडों व माफियाओं को संरक्षण दिया, जो राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संदेश है- ‘अगर कोई बेटी को छेड़ेगा या व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, तो उसके लिए या तो जेल होगी या जहन्नुम, तीसरी कोई जगह नहीं होगी।’ इसके साथ ही उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐतिहासिक चौरी-चौरा कांड के समय पंडित मदन मोहन मालवीय ने ही 151 क्रांतिकारियों और किसानों को फांसी के फंदे से बचाया था। सीएम योगी ने भोपा बाजार में लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने वाले नए फ्लाईओवर का भी जिक्र किया।

सीएम योगी ने 84 विकास परियोजनाओं के साथ प्रभावित किसानों के लिए नए मुआवजे का ऐलान

साइक्लोन और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए एक बड़ी राहत घोषणा की। साइक्लोन, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए उन्होंने पहले दिए गए मुआवजे को अपर्याप्त बताया और नया मुआवजा पैकेज लाने का ऐलान किया।

सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को तुरंत क्षति का सटीक आकलन व सर्वे पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोहराया कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर कदम पर अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है और उनके नुकसान की पूरी भरपाई करेगी।

Also Read: Bareilly News: सपा कार्यकर्ताओं ने बूथ सम्मेलन में लिया ऐतिहासिक जीत का संकल्प

Get real time updates directly on you device, subscribe now.