ऋतिक रोशन के बेटे रिदान बने नए नेशनल क्रश, लुक्स देख फिदा हुआ इंटरनेट !
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के छोटे बेटे रिदान रोशन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ की सक्सेस पार्टी में रिदान ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, लोग उनके लुक्स पर फिदा हो गए। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘फ्यूचर नेशनल क्रश’ और ‘इंडियन टिमोथी चालमेट’ का टैग मिल रहा है।
पार्टी में दिखा रिदान का स्टाइलिश अंदाज

ऋतिक रोशन के दोनों बेटे, रेहान और रिदान, आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन इस बार जब रिदान कैजुअल आउटफिट में ‘द रोशन्स’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तो हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं। उनके लुक्स और स्टाइल को देखकर लोग उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार टिमोथी चालमेट से करने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिदान का लुक

ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ‘ग्रीक गॉड’ कहा जाता है, और अब उनके छोटे बेटे रिदान भी उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स की जबरदस्त तारीफ हो रही है।
एक यूजर ने कमेंट किया, “ऋतिक रोशन का बेटा होने का मतलब ही हैंडसमनेस की गारंटी!”
दूसरे ने लिखा, “आर्यन खान और इब्राहिम अली खान को अब टफ कॉम्पटीशन मिलने वाला है!”
वहीं, एक फैन ने कहा, “भाई, ये लड़का तो बॉलीवुड में आते ही सुपरस्टार बन जाएगा।”
बॉलीवुड में एंट्री करेंगे रिदान?

रिदान रोशन के लुक्स और पर्सनालिटी को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि अगर वह फिल्मी दुनिया में कदम रखते हैं, तो उनके फैंस की संख्या करोड़ों में होगी।

