मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात, महिला वकील पर एसिड अटैक, परिसर में मचा हड़कंप

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के ठाकुरद्वारा तहसील की कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दो युवकों ने महिला पर एसिड अटैक कर दिया। जिसमें महिला वकील गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला गुरुवार का है। जहां कोर्ट परिसर में सुबह करीब 10.30 बजे दो युवकों ने महिला वकील पर एसिड अटैक कर दिया। पीड़ित वकील शशिबाला ने अपने शिकायत में बताया कि कोर्ट परिसर के गेट के पास उनके किरायेदार ने उन्हें छोड़ा। फिर अचानक से दो युवक सचिन कुमार और नितिन कुमार आए और फिर उनपर देशी कट्टा तान दिया और कहा- आज तुम्हें एक अच्छा तोहफा देंगे। जब शोर मचाना शुरू किया तो ज्वलनशील पदार्थ फेंककर फरार हो गए।

इस हमले में वकील शशिबाला के कपड़े और शरीर के कुछ हिस्से जल गए। पुलिस ने बताया है कि दोनों युवक उत्तराखंड के रहने वाले हैं। शशिबाला दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही केस लड़ रहीं हैं। जिनमें छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न के मामले शामिल हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

इस मामले की अधिवक्ताओं ने निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस घटना को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने कहा है कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी कहीं और नजर आ रहे हैं। यह मामला एसिड अटैक का नहीं। बल्कि किसी ज्वलनशील पदार्थ का मामला है। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: Lucknow: तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहे और कार बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.