संजू सैमसन ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, 9000 टी20 रन पूरे करने वाले बने 5वें भारतीय

Sanju Samson: भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड शतक जड़ा, वहीं संजू सैमसन ने भी अर्धशतक लगाकर खास उपलब्धि हासिल की। संजू टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए।  

35 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन ने 35 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। मैच से पहले उनके नाम टी20 क्रिकेट में 8977 रन थे। 23 रन बनाते ही उन्होंने 9000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पारी खत्म होने तक उनके कुल रन 9027 हो गए। 

संजू ने यह उपलब्धि 351वें टी20 मैच में हासिल की। उनके नाम टी20 क्रिकेट में अब आठ शतक और 57 अर्धशतक भी हैं।  

विराट-रोहित की खास सूची में शामिल

9000 या उससे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली 14,218 रन के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद रोहित शर्मा 12,531, शिखर धवन 9,797, सूर्यकुमार यादव 9,729 और अब संजू सैमसन 9,027 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने भी 30 गेंदों में शतक पूरा कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रन बनाए और भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की।  

Get real time updates directly on you device, subscribe now.