IPL 2025: गेल का टूटा रिकॉर्ड… किंग कोहली ने कर दिया एक और बड़ा कारनामा

IPL 2025: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली. टी20 क्रिकेट में कोहली का यह 111वां अर्धशतक था. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है.

IPL 2025

कोहली टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर डेविड वार्नर हैं. जिन्होंने 117 अर्धशतक लगाए हैं. गेल 110 अर्धशतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने कुल 42 गेंदों का सामना करके 70 रन बनाए. इस पारी में कोहली ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. आपको बता दें कि कोहली का यह 9 पारियों में 5वां पचासा था.

IPL 2025

कोहली की इस शानदार पारी की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 205 रनों का स्कोर खड़ा किया. कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अभी तक 9 मैचों में 65.33 की औसत से 392 रन बनाए हैं. कोहली का इस दौरान स्ट्राइक रेट 144.12 का रहा है.

कोहली की यह लगातार दूसरी फिफ्टी है. इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जिससे उनकी टीम ने पंजाब पर सात विकेटों से जीत हासिल की थी.

IPL 2025

कोहली ने इस अर्धशतक के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम का भी रिकॉर्ड तोड़ा है. कोहली का यह पहले बैटिंग करते हुए टी20 क्रिकेट में 62वां अर्धशतक था. वहीं, बाबर ने पहले बैटिंग करते हुए 61 अर्धशतक लगाए हैं.

Also Read: Rohit Sharma: दुनिया के इकलौते बल्लेबाज जिन्होंने कर दिया ये कारनामा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.