Bahraich: राइस मिल में दम घुटने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई की हालत गंभीर

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के बहराइच के दरगाह इलाके में मौजूद एक राइस मिल में शुक्रवार तड़के सुबह आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से झुसल गए। जिनका उपचार अस्पताल में करवाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दरगाह में राजगढ़िया राइस मिल में शुक्रवार तड़के अचानक आग लग गयी। जिसे बुझाने के लिए मिल में काम कर रहे श्रमिक पहुंच गए। लेकिन धुएं की चपेट में आने से श्रमिकों का दम घुटने लगा। इसकी वजह से मिल में ही दम तोड़ दिया। तीन घायल श्रमिकों को अस्पताल लाया गया है जहां उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुट गए हैं।

पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

एक फायर अधिकारी ने बताया कि 8 लोग आग लगने की वजह जानने के लिए ड्रायर के पास गए। जहां से धुआं निकल रहा था। हालांकि वे धुएं के कारण बेहोश हो गए। गोंड ने बताया कि सूचने मिलने के बाद हमने दो दमकल गाड़ियां भेजीं। हमने देखा कि ड्रायर से धुआं निकल रहा था। धुएं की वजह जानने के लिए आठ लोग ऊपर चढ़े। धुएं के कारण वे बेहोश हो गए। अग्निशमन दल ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। इनमें से पांच की मौत हो गई है और तीन का इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को उन्हें उचित उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Also Read: Pahalgam Attack: श्रीनगर पहुंचे आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी, पीएम मोदी की चेतावनी के बाद एक्शन की तैयारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.