IPL Points Table: बाहर हुई CSK… पंजाब की जीत के बाद रोचक हुई प्लेऑफ की जंग
IPL Points Table 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं. बीते दिन हुए मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया.

इस हार के बाद एमएस धोनी की कप्तानी वाली CSK पहली टीम बन गई है, जो आधिकारिक रूप से इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है.
अभी चेन्नई सुपर किंग्स ही है, जो आईपीएल 2025 की प्लेऑफ दौड़ से बाहर हुई है. धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने 10 में से 2 मैच जीते हैं और 8 हारे हैं.
आपको बता दें कि लगातार दूसरी बार है. जब सीएसके प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है.
वहीं, रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में सबसे ऊपर है. उसने 10 में से 7 मैच जीते हैं. और 3 हारे हैं. टीम का नेट रन रेट +0.521 का है.
दूसरे स्थान पर पहुंची पंजाब किंग्स

बुधवार को सीएसके को हराने के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसने 10 में से 6 मैच जीते हैं. जबकि उसका एक मैच रद्द हुआ था.
13 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट +0.1999 का है. जबकि तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 10 में से 6 मैच जीते हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI का नेट रन रेट (+0.899) RCB से भी बेहतर है.
वहीं, चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने 9 में से 6 मैच जीते हैं. उसका नेट रन रेट +0.748 का है. ये चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं. लेकिन अभी दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स टॉप 4 के लिए मजबूती से लड़ रही है.
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पांचवे नंबर पर है. उसने 10 में से 6 मैच जीते हैं. और उसके भी 12 अंक हैं. हालांकि, उसका नेट रन रेट (+0.362) मुंबई और गुजरात से कम है.

वहीं, छठे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसने 10 में से 5 मैच जीते हैं. ये दोनों टीमें भी प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब हर मैच जीतना महत्वपूर्ण है.
जबकि केकेआर ने 10 में से 4 मैच जीते हैं, अब अगर वह सभी मैच जीतती है, तो उसके 17 अंक हो सकते हैं. अगर एक मैच भी टीम हारी तो उसे अन्य टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा, केकेआर तालिका में 7वें स्थान पर है.
SRH और RR के लिए मुश्किल

राजस्थान रॉयल्स ने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं. वह तालिका में 8वें नंबर पर है. अगर यहां से एक भी मैच हारी तो टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी.
जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 में से 3 मैच जीते हैं. और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर मैच जीतना होगा साथ में नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा.
पिछले साल फाइनल तक पहुंचने वाली पैट कमिंस की हैदराबाद टीम अब सभी मैच जीतकर अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकती है.
Also Read: IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ ‘महारिकॉर्ड’

