Sambhal : 33 नामी स्कूलों पर चला डीएम का हंटर, 1-1 लाख का लगाया जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: संभल जिले प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों पर कड़ा एक्शन लिया है। संभल जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने 33 नामी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर बड़ी कार्रवाई की है। नामी प्राइवेट स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

दरअसल जिलाधिकारी के पास स्कूलों में NCERT से बाहर की निजी प्रकाशनों की महंगी किताबें अपने बुकसेलरों से खरीदवाने और स्कूलों द्वारा महंगी फीस वसूलने की लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद डीएम ने 12 अप्रैल को CBSE और ICSE एफिलेएटेड स्कूलों में किताबों की जांच के लिए निर्देश दिए।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम वंदना मिश्रा और डीआईओएम श्यामा कुमार ने स्कूलों पर छापा मारा। जांच रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि स्कूल एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशन की महंगी किताबें उपयोग कर रहे हैं। जिन्हें अभिभावकों को मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है। इस मामले में 17 अप्रैल को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई, जिसमें जरूरी कार्रवाई पर विचार किया गया।

इस मामले में नियामक समिति ने उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम की धारा 8, उपधारा 10(क) का उल्लंघन माना। जिसमें नियम तोड़ने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना देना तय है। इसके बाद जिलाधिकारी ने उन 33 निजी स्कूलों को एक हफ्ते के अंदर जुर्माना DFRC (जिला शुल्क नियामक समिति) के खाते में जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन ने इसकी रसीद को जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

Also Read: ‘मुख्यमंत्री क्यों नहीं यह स्वीकार करते कि…’, चंदौली हत्याकांड पर अखिलेश यादव…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.