UP News: बरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.2 किलोग्राम अवैध गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना प्रेमनगर पुलिस को नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दरअसल, पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी आरपीएफ बैरक के पास से दो तस्करों को 1.200 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख) और ₹1,940 नकद सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहित पुत्र साहिब लाल (उम्र 22 वर्ष) और पिंटू शर्मा पुत्र मस्तराम शर्मा (उम्र 21 वर्ष), दोनों निवासी रुदौली, थाना कोतवाली, जनपद अयोध्या, के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।

बरामदगी के आधार पर थाना प्रेमनगर, बरेली में अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है (मु.अ.सं. 173/25)। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

श्री आशुतोष रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रेमनगर
उप निरीक्षक श्री चंद्रवीर सिंह, चौकी प्रभारी डेलापीर
उप निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी कोहाड़ापीर
कांस्टेबल 1845 ओमकार, थाना प्रेमनगर
कांस्टेबल 1458 अरुण, थाना प्रेमनगर
कांस्टेबल 1286 आशीष मान, थाना प्रेमनगर

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक बरेली ने टीम की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की है और भविष्य में भी नशा विरोधी अभियान को सख्ती से जारी रखने की बात कही है।

Also Read: UP News: STF ने एटा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.