कैसरगंज के पचम्भा गांव में दो दिवसीय स्टार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, युवाओं में जोश चरम पर

Sandesh Wahak Digital Desk: बहराइच जिले के कैसरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पचम्भा में आज से दो दिवसीय स्टार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ हो गया है। 31 मई से शुरू हो रहे इस आयोजन में क्षेत्रीय युवाओं के साथ-साथ दूरदराज के गांवों से भी कई टीमें हिस्सा लेने पहुंच रही हैं।

इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में निंदूरा, रामनगर, मुस्तफाबाद, बढ़ौली, हिसामपुर, कैसरगंज, जरवल रोड, शाहसलमपुर, हुजूरपुर, फखरपुर, गणडारा, पचम्भा और करनैलगंज जैसे स्थानों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों को आमंत्रण पत्र भेजा है।

खेल मैदान की कमी, फिर भी नहीं रुका युवाओं का जज़्बा

गांव में खेल का मैदान न होने के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। मई-जून के महीनों में जब खेत खाली होते हैं, तो यही खेत अस्थायी मैदान बन जाते हैं और क्रिकेट प्रेमी युवा इन आयोजनों के ज़रिए सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने की कोशिश करते हैं। युवाओं का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही हर गांव में खेल के लिए स्थायी मैदान उपलब्ध कराएगी।

गांव में क्रिकेट का जुनून, टूर्नामेंट बना चर्चा का केंद्र

स्टार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ने पचम्भा गांव में एक नई ऊर्जा भर दी है। हर उम्र के लोगों में उत्सुकता का माहौल है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। टूर्नामेंट ने न सिर्फ गांव को एकजुट किया है, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति सकारात्मक सोच को भी मज़बूत किया है।

इस टूर्नामेंट के आयोजन में स्थानीय युवाओं ने पूरे मनोयोग से योगदान दिया है। आयोजन समिति में:

  • अध्यक्ष – शबाल
  • उपाध्यक्ष – शमसुल हसन
  • एडवाइजर – जैद खान
  • सह आयोजक – अदनान खान, वसीम शेख, एहतियात खान

सहित कई अन्य युवा भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि टूर्नामेंट सफल और यादगार बन सके। पचम्भा गांव का यह आयोजन एक सशक्त सामाजिक संदेश भी देता है कि अगर युवाओं को उचित मंच और अवसर दिए जाएं, तो वे न सिर्फ अपने गांव का नाम रोशन कर सकते हैं बल्कि सकारात्मक परिवर्तन का जरिया भी बन सकते हैं।

Also Read: वाराणसी का तुफैल बना ISI का मोहरा, UP STF की पूछताछ में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.