Lucknow: PGI में अब मरीजों को नहीं झेलनी पड़ेगी दूरी की परेशानी, शुरू हुई गोल्फ कार्ट सुविधा
Sandesh Wahak Digital Desk: गंभीर मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में अब मरीजों को अस्पताल परिसर के अंदर लाने-ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा बुधवार, 4 जून को औपचारिक रूप से शुरू की गई।

इस सेवा का उद्घाटन संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर.के. धीमन ने किया। उन्होंने बताया कि यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी और खासतौर पर गंभीर मरीजों को विभागों के बीच शिफ्ट करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
CSR के तहत मिली सुविधा
गोल्फ कार्ट वाहन ICICI बैंक की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत PGI को प्रदान किए गए हैं। कुल 5 गोल्फ कार्ट अस्पताल को मिले हैं, जिन्हें अब नियमित रूप से मरीजों और उनके साथ आए परिजनों के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

कहां-कहां चलेगी यह सेवा?
यह सुविधा PGI के गेट नंबर-2 से शुरू होकर मरीजों को न्यू ओपीडी, ओल्ड ओपीडी, इमरजेंसी मेडिसिन, ईएमआरटीसी, एलटीयू बिल्डिंग और जनरल हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए उपलब्ध रहेगी।
कौन-कौन रहा मौजूद?
इस मौके पर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) कर्नल जयदीप सिंह घुम्मन, प्रभारी वाहन विभाग योगेंद्र भारद्वाज, और ICICI बैंक की ओर से सुमित मेहरोत्रा (स्टेट हेड – यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा), दीप्ति माथुर (रीजनल हेड) और विशाल सक्सेना (जोनल हेड) उपस्थित रहे।
क्या बोले निदेशक?
प्रो. धीमन ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा से यह रहा है कि मरीजों को कम से कम शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़े। यह नई सेवा मरीजों और उनके परिजनों के लिए निश्चित ही मददगार साबित होगी। खासकर लो-फ्लोर डिज़ाइन की वजह से चढ़ना-उतरना बेहद आसान रहेगा।
Also Read: Gonda News: विनय शंकर के बहाने पूर्वांचल में ब्राह्मण मतदाताओं को साधने की समाजवादी रणनीति!

