श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बना बड़ी भुइयन माता मंदिर, नागा साधु यूं कर रहे पंच धूनि अग्नि तपस्या

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ की पहली धर्मध्वजा की ख्याति प्राप्त बड़ी भुइयन माता मंदिर दिन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। अवसर है यहां आयोजित 11 दिवसीय हनुमत महायज्ञ एवं माता सेवक नागा साधु आनंद गिरि द्वारा पंच धूनि अग्नि तपस्या के आयोजन का। राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

इसी क्रम में आज आयोजन के छठे दिन यहां बने तपस्या स्थल पर पंच धूनि अग्नि के केन्द्र में बैठकर नागा साधु आनंद गिरि ने चढ़ती धूप के बीच सूर्य देव की कठोर साधना की। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में आयोजित हनुमत महायज्ञ में आयार्च शिवाकान्त द्विवेदी के नेतृत्व में कुशल पुरोहितों द्वारा मंच जाप हुआ। शाम करीब चार बजे यहां मुख्य यज्ञस्थल पर नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य में आचार्य शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में कुशल पुरोहितों द्वारा विधि विधान से हवन कराया गया। इस दौरान मुख्य हवन कुंड के साथ बने 9 हवन कुंडों में श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ की आहूति डाली।

Bhuiyan Mata Temple

इस अवसर पर कल्याणी गिरि समेत अन्य साधु-संत एवं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। माता सेवक नागा साधु आनंद गिरि महाराज ने बताया कि इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण हैं। उन्होंने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद्व्यवहार व धर्म के विकास के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान् कर हुए इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने को कहा। उन्होंने बताया कि 31 मई से प्रारंभ हुए इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नागा साधु ने बताया कि यहां प्रतिदिन राम कथा का भी आयोजन किया जाता है।

नागा साधु आनंद गिरि ने बताया कि 10 जून को पूर्णाहुति के साथ हनुमत महायज्ञ का समापन होगा। वहीं 11 जून को भव्य मेला व भंडारा के आयोजन के साथ यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगा।

Also Read: राम दरबार का भव्य दर्शन पहली बार दुनिया के सामने, VIDEO में देखिए प्राण प्रतिष्ठा का अद्भुत नजारा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.