UP News: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जनपद के थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा प्रभावी पुलिसिंग एवं न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम में, मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 12.06.2025 को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

  1. धर्मेन्द्र पुत्र भैरव, निवासी ग्राम अमरोली, थाना अलीगंज, बरेली को मा0 न्यायालय, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, बरेली द्वारा जारी रिकवरी वारंट (फौजदारी वाद संख्या 473/2025) के संबंध में समय 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

  2. शिव कुमार गुप्ता पुत्र स्व. ओमप्रकाश, निवासी मोहल्ला दर्जी चौक, थाना अलीगंज, बरेली को मा0 न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय-02, बरेली द्वारा पारित धारा 125(3) सीआरपीसी के तहत वाद संख्या 1673/2023 एवं 2132/2023, थाना फरीदपुर, बरेली के संबंध में समय 10:55 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा दोनों वारंटी को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों के नाम व विवरण

  1. शिव कुमार गुप्ता पुत्र स्व. ओमप्रकाश
    निवासी: मोहल्ला दर्जी चौक, थाना अलीगंज, बरेली

  2. धर्मेन्द्र पुत्र भैरव
    निवासी: ग्राम अमरोली, थाना अलीगंज, बरेली

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्र0नि0 राजित राम, थाना अलीगंज, बरेली

  2. उ0नि0 मनोज कुमार

  3. का0 संख्या 3736 प्रशान्त कुमार

थाना अलीगंज पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित किया गया है।

Also Read: Constable Saurabh Murder Case: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के चंद्रशेखर ने की सीबीआई जांच की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.