राहुल गांधी पर केशव प्रसाद का तीखा हमला, पाकिस्तान चालीसा पढ़ने का लगाया आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को एक जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर ‘पाकिस्तान चालीसा’ पढ़ते हैं और भारत की विदेश नीति को कमजोर करने का काम करते हैं।

ग्रेटर नोएडा के अकिलपुर गांव में आयोजित एक सभा में बोलते हुए मौर्य ने कहा, मैंने देखा है कि राहुल गांधी अक्सर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। हाल ही में पाकिस्तानी सेना और उनके प्रवक्ताओं ने बयान दिया कि भारत ने अमेरिका के कहने पर सीजफायर किया है। मैं साफ कहना चाहता हूं कि आज जब डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। भारत को पाकिस्तान को उसकी औकात में लाने की पूरी ताकत है।

कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप

केशव मौर्य ने कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को भी आड़े हाथों लिया और कहा, कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण और गरीबों के शोषण के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। राहुल गांधी अब जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं, लेकिन 60 साल तक सत्ता में रहते हुए उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।

Also Read: आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रयागराज से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, UP STF ने की कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.