बेटे की शादी से पहले बहू को लेकर भागा ससुर की शादी

Sandesh Wahak Degital: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बांसनगली गांव के रहने वाले शकील नाम के व्यक्ति का रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शादी से ठीक पहले उसका ही पिता उसकी होने वाली दुल्हन को लेकर फरार हो गया और दोनों ने शादी भी रचा ली। अब लोग यही सवाल कर रहे हैं – आखिर ऐसा कैसे हो गया? ससुर और बहू के बीच प्यार की शुरुआत कब और कैसे हुई?

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी उसी के एक रिश्तेदार की लड़की से तय हुई थी। लड़की अक्सर उनके घर आती-जाती थी और इसी दौरान उसकी नज़दीकियां उसके होने वाले ससुर से बढ़ती चली गईं। शुरू में यह सब सामान्य लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच गुपचुप बातें और मुलाकातें होने लगीं। परिवार को इस रिश्ते की भनक तक नहीं थी।

शादी से कुछ दिन पहले गायब हो गए दोनों

जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, घर में तैयारियां भी तेज हो गई थीं। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही लड़की और उसके होने वाले ससुर अचानक गायब हो गए। घरवालों ने पहले तो काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

अब सामने आई है सच्चाई

कुछ दिन बाद यह चौकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली है। गांव में जब यह बात फैली तो हर कोई हैरान रह गया। बेटे की शादी टूट गई और अब पूरा परिवार शर्म और गुस्से में है।

गांव में बना चर्चा का विषय

यह मामला अब पूरे गांव और इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है। लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं – कोई इसे ‘प्यार की जीत’ बता रहा है तो कोई इसे ‘रिश्तों की मर्यादा की हार’। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, हालांकि दोनों बालिग हैं, इसलिए कानूनी रूप से कोई बड़ी कार्रवाई संभव नहीं लग रही।

क्या कहता है समाज?

समाज में इस घटना को लेकर नाराजगी भी है और चिंता भी। लोग कह रहे हैं कि जहां एक ओर शादी जैसे पवित्र बंधन को लेकर विश्वास टूट रहा है, वहीं दूसरी ओर पारिवारिक रिश्तों की सीमाएं भी धुंधली हो रही हैं।

इस पूरी घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जब रिश्ते ही भरोसे के काबिल न रहें, तो समाज किस दिशा में जा रहा है?

Also Read: लखनऊ में ED की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी सतिंदर सिंह भसीन की 44 करोड़ की…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.