फिल्म घायल के 35 साल पूरे होने पर बोले सनी देओल, ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में शुमार ‘घायल’ को रिलीज़ हुए 35 साल पूरे हो गए हैं। साल 1990 में आई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि सनी देओल को हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया। अब, तीन दशक से भी ज़्यादा वक्त बाद, खुद सनी देओल ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है।
अजय मेहरा आज भी जिंदा है
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो मोंटाज में सनी देओल ने ‘घायल’ के चुनिंदा सीन्स और डायलॉग्स को शामिल किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, आज ‘घायल’ को 35 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन लगता है जैसे अजय मेहरा की कहानी और किरदार हमने बस कल ही गढ़ा हो। अजय का साहस, उसकी दृढ़ता और न्याय की भावना आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। यह रोल मेरे लिए सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि मेरे दिल का टुकड़ा है।
फैंस हुए भावुक, पुरानी यादों को किया साझा
सनी देओल की पोस्ट पर फैंस का जज़्बाती रिएक्शन देखने को मिला। एक यूज़र ने लिखा- बॉलीवुड का असली हीरो सिर्फ सनी देओल। दूसरे ने कहा, घायल मेरी बचपन की सबसे पसंदीदा फिल्म है। तीसरे फैन ने लिखा, 90 का दशक ही गोल्डन था, क्या फिल्में बनती थीं।
Also Read: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में नौका डूबने से सात पर्यटकों की मौत

