T20 World Cup 2026: भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए 13 टीमों ने किया क्वालीफाई, जानिए सेलेक्शन प्रोसेस

Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच का अगला बड़ा पड़ाव टी20 वर्ल्ड कप 2026 होगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।

T20 World Cup 2026

20 टीमों के इस मेगा इवेंट के लिए अब तक 13 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि बाकी 7 स्थानों के लिए क्षेत्रीय क्वालीफायर टूर्नामेंट जारी हैं। भारत में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर T20 विश्व कप का आयोजन होगा।

अब तक किन 13 टीमों ने की क्वालीफाई?

अब तक जिन टीमों ने T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई किया है, वे इस प्रकार हैं:

  • मेजबान देश: भारत और श्रीलंका

  • 2024 टी20 वर्ल्ड कप की टॉप-8 टीमें: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएसए, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और भारत

  • आईसीसी रैंकिंग के आधार पर अगली 3 टीमें: न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड

  • अमेरिकास रीजनल क्वालीफायर विजेता: कनाडा

कनाडा ने हाल ही में अमेरिकास रीजनल फाइनल जीतकर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की है।

क्या है चयन प्रक्रिया (सेलेक्शन प्रोसेस)?

2026 के वर्ल्ड कप के लिए कुल 20 टीमें भाग लेंगी। इनमें से:

  • 2 मेज़बान देशों (भारत और श्रीलंका) को सीधी एंट्री मिली है।

  • 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टॉप-8 फिनिश करने वाली टीमें भी स्वतः क्वालीफाई कर गईं।

  • आईसीसी T20 रैंकिंग के आधार पर शीर्ष तीन अतिरिक्त टीमों को भी सीधा प्रवेश मिला।

  • बाकी 7 टीमों का चयन रीजनल क्वालिफायर टूर्नामेंट्स के माध्यम से होगा।

अब कितनी और टीमें क्वालीफाई करेंगी?

अब वर्ल्ड कप के लिए 7 स्थान बाकी हैं, जो निम्नलिखित क्षेत्रों से आएंगे:

  • अफ्रीका से: 2 टीमें

  • एशिया व ईस्ट एशिया-पैसिफिक से: 3 टीमें

  • यूरोप से: 2 टीमें

इन क्षेत्रों के क्वालीफायर टूर्नामेंट्स के बाद अंतिम 7 टीमें तय होंगी।

2024 वर्ल्ड कप की झलक

गौरतलब है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में हुआ था। उस टूर्नामेंट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था, जिससे उन्हें 2026 संस्करण के लिए सीधी एंट्री भी मिल गई।

Also Read: ‘लक्ष्मण ने मुझसे 3 महीने बात नहीं की क्योंकि…’, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.