यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह राजयान सहित पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

 

इन तबादलों के तहत आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आइए जानते हैं किस अधिकारी को कहां तैनाती मिली है:

  • एस.बी. सिरडकर को पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के पद से हटाकर अब पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
  • सुजीत पांडेय, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ के पद पर थे, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आर.के. स्वर्णकार, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी सीतापुर में तैनात थे, अब उन्हें पीएसी मुख्यालय, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
  • आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक, सीआईडी लखनऊ में तैनात थे।
  • वहीं, अब तक सहारनपुर में एसएसपी पद पर कार्यरत रहे रोहित सिंह राजयान को मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ में सम्बद्ध किया गया है।

यह प्रशासनिक बदलाव प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

Also Read: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर तैयब देवरिया से गिरफ्तार, पशु तस्करी और संगठित अपराधों में था लिप्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.